सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है। इसको देख आपको हैरानी होगी कि तिरंगे को लेकर बच्चा ऐसी सोच रखता है जिसे जानकर खुद क्लास टीचर भी इमोशनल हो गया। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक टीचर क्लास के बच्चों से पूछता है कि तिरंगे में कितने रंग होते हैं जिसका उत्तर सभी बच्चे तीन देते हैं लेकिन एक बच्चा कहता है पांच।
उसकी यह बात सुनकर टीचर हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं, पांच कैसे? बताओ। बच्चा कहता है, 'केसरिया, सफेद, हरा और नीला अशोक चक्र... और पांचवां लाल। टीचर पूछते हैं, लाल कहां से आया? इसपर बच्चा कहता है, 'जब मेरे पापा शहीद हुए, तो उनका शव तिरंगे में लिपटा था। उस पर उनका खून था, वो लाल रंग था। इसलिए तिरंगे का एक रंग लाल भी है। '
देखें वीडियो
हमारे तिरंगा में कितने रंग हैं?
— POOJA (@Poojab1177) May 11, 2025
जवाब आपके दिल को छू जाएगा।🥲 pic.twitter.com/plWfEPBg6o
यह जवाब सुनकर टीचर की आंखें भर आती हैं, और पूरी क्लास में सन्नाटा छा जाता है। बच्चे की मासूमियत और शहीदों के बलिदान की गहरी समझ ने नेटिजन्स का दिल छू लिया। वायरल वीडियो एक्स पर @Poojab1177 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
You may also like
सोना हो गया सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
अमेरिकी सैन्य विश्लेषक ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को बताया निर्णायक जीत, कहा- भारत ने सीमित समय में लक्ष्य हासिल किया
चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ भारत का एक्शन, फर्जी खबर फैलाने पर एक्स अकाउंट ब्लॉक
India's Digital Action On Turkiye : अब तुर्की पर एक्शन, सरकारी टीवी चैनल टीआरटी वर्ल्ड का सोशल मीडिया हैंडल भारत में बैन
South Direction Vastu Tips : घर की दक्षिण दिशा में आज ही रखें ये 5 खास चीजें, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा धन